Skip to main content

चीन को रोकने के लिए अहम द्वीप पर अपना तीसरा बेस⛴ खोलेगी भारतीय नौसेना👮

हिंद महासागर में चीन के युद्धपोतों एवं पनडुब्बियों पर नजर रखने के लिए भारतीय नौसेना गुरुवार को अंडमान एवं निकोबार द्वीप में अपना तीसरा एयर बेस खोलेगी। रिपोर्ट में सैन्य अधिकारियों एवं विशेषज्ञों के हवाले से कहा गया है कि भारत इस बेस के जरिए मलक्का जलडमरूमध्य से होकर हिंद महासागर में दाखिल होने वाले चीनी युद्धपोतों एवं पनडुब्बियों की निगरानी कर सकेगा।

भारत ने हाल के दिनों में अपने पड़ोस में चीनी नौसेना की उपस्थिति और श्रीलंका से लेकर पाकिस्तान तक बनने वाले उसके वाणिज्यिक बंदरगाहों पर चिंता जताई है। भारत को आशंका है कि इन बंदरगाहों को नौसिक अड्डों में बदला जा सकता है। चीन की इस चुनौती से निपटने के लिए भारतीय सेना ने अंडमान द्वीप को चुना है। अंडमान द्वीप मलक्का जलडमरूमध्य के प्रवेश मार्ग के समीप स्थित है।

नौसेना ने एक बयान में कहा कि एडमिरल सुनील लांबा नए बेस आईएनएस कोहासा को नेवी को समर्पित करेंगे। यह बेस राजधानी पोर्ट ब्लेयर से करीब 300 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। इस द्वीप पर यह तीसरा सैन्य बेस है। नौसेना के प्रवक्ता डीके शर्मा ने बताया कि आगे की योजना इस रनवे का विस्तार कर 3000 मीटर तक ले जाने की है ताकि लड़ाकू विमान यहां से उड़ान भर सकें।

नौसेना के पूर्व कमॉडोर अनिल जै सिंह ने कहा, 'चीन अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है और वास्तव में हमें यदि उसकी उपस्थिति की निगरानी करनी है तो अंडमान द्वीप में पर्याप्त रूप से तैयार रहने की जरूरत है।' उन्होंने कहा कि यदि यहां पर हमारे एयर बेस होंगे तो हम बड़े इलाके की निगरानी कर पाएंगे। पूर्व सैन्य अधिकारी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नौसेना आने वाले समय में अपने युद्धपोतों की स्थाई रूप से तैनात करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

छात्र नेता सोनवीर ने राष्ट्रपति 👤को लिखा खून से ✍खत, लगाई सुरक्षा की गुहार😱

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बिना परमिशन तिरंगा यात्रा निकाले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एएमयू के छात्र नेता सोनवीर सिंह ने यूनिवर्सिटी की कार्रवाई से आहत होकर राष्ट्रपति के नाम खून से खत लिखा है। बता दें कि तिरंगा यात्रा निकालने वाले छात्र नेता अजय सिंह एवं सोनवीर सिंह को एएमयू प्रशासन द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सोनवीर सिंह ने गुरुवार को राष्ट्रपति को खून से खत लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। दरअसल, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 22 जनवरी को छात्रों ने बाइक पर सवार होकर तिरंगा यात्रा निकाली थी। इस यात्रा के दौरान सैकड़ों की तादात में छात्र तिरंगे को लेकर मौजूद रहे और वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए गए। तिरंगा यात्रा को छात्र नेता अजय सिंह और सोनवीर लीड कर रहे थे। प्रॉक्टर ने अजय और सोनवीर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। छात्र नेता अजय का कहना है कि उन्होंने 3 दिन पहले परमिशन लेने के लिए लेटर लिखा था, जिसपर कोई जवाब नहीं आया। इस वजह से तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं, सोनवीर का कहना है, ''अगर हम हिंदुस्तान में रहकर तिरंगा यात्रा और वंदे मात...

JG43: भदोही में 👥पकड़े गए 8 अभियुक्त,😱 रेकी कर देते थे वारादात को ⛓अंजाम

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर के आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से असलहे, आभूषण और एक कार पुलिस ने बरामद की है। भदोही पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गुरुवार को रात 8 बजे अंतर्जनपदीय 5 बदमाशों सहित चोरी का सामान खरीदने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुहेल उर्फ अजय पुत्र वसीम निवासी टिकारी थाना सिकरारा जिला जौनपुर, हंसराज उर्फ वकील पुत्र रामधारी यादव निवासी ढाका थाना बरसठी जिला जौनपुर, इमरान पुत्र सलामत निवासी मड़ियांहू जिला जौनपुर, अफजल पुत्र अत्ताउल्लाह निवासी टिकारी थाना सिकरारा जिला जौनपुर, राजकुमार विश्वकर्मा उर्फ राजू पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव कसयां थाना केराकत जिला जौनपुर है। 

चुनाव 🗳से पहले आईएमएफ चीफ ने मोदी सरकार की दुखती रग 😰पर रख दिया हाथ?

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित तमाम विपक्ष के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसान और रोजगार के मुद्दे पर काफी लंबे समय से घेरने में जुटे है। लेकिन मोदी सरकार इसे नकारती रही है। कांग्रेस इन्हीं दोनों मुद्दों को लेकर 2019 के लोकसभा चुनाव की सियासी बिसात बिछाने में जुटी है। ऐसे में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शामिल होने आईं इंटरनेशनल मॉनीटरी फंड की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टीन लैगार्ड ने कहा कि भारत को कृषि विकास और रोजगार की दिशा में काम करने की जरूरत है। सवाल उठता है कि क्या लैगार्ड ने ये बात कहकर मोदी सरकार की कमजोर नब्ज पर हाथ रख दिया है? इंटरनेशनल मॉनीटरी फंड की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टीन लैगार्ड ने इंडिया टुडे से खास बातचीत में कहा कि भारत उस गति से विकास नहीं कर पा रहा है, जिस गति से उसे आगे बढ़ना चाहिए. भारत सरकार को अभी और आर्थिक सुधारों के बारे में सोचना चाहिए। इस दिशा में अभी काफी गुंजाइश है। उन्होंने कहा कि भारत को कृषि क्षेत्र के संकट को दूर कर इसमें बड़े सुधार करने पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस क्षेत्र से संकट दूर करना इसलिए जरूरी है, क्योंकि भारत में कई लोग ...