Skip to main content

एनसीपी का दामन थामेंगे गुजरात के 💁‍♂पूर्व सीएम शंकर सिंह 👴वाघेला

दलगत राजनीति नहीं करने का दावा करने वाले वरिष्ठ नेता शंकर सिंह वाघेला के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का दामन थामने की अटकलें लग रही हैं। विधानसभा चुनाव में वाघेला ने जनविकल्प नामक मोर्चा बनाकर सवा सौ प्रत्याशी मैदान में उतारे थे, लेकिन सभी की जमानत जप्त हो गई थी।गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व कद्दावर क्षत्रिय नेता शंकर सिंह वाघेला ने विधानसभा चुनाव के पहले ही कांग्रेस का दामन छोड दिया था।

राज्यसभा चुनाव में भाजपा की मदद करने के भी उन पर आरोप लगे थे। वाघेला ने गुजरात की जनता की हित में राजनीतिक रूप से सक्रिय रहने का एलान करते हुए कहा था कि अब वे किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे, लेकिन माना जा रहा है कि आगामी 30 जनवरी को एनसीपी सुप्रीमो शरद पंवार की मौजदूगी में वाघेला एनसीपी में शामिल होंगे।

आरएसएस व जनसंघ से अपनाा सार्वजनिक व राजनीतिक कैरियर की शुरुआत करने वाले वाघेला ने बीते दो दशक तक कांग्रेस में रहकर केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के साथ नेता विपक्ष जैसे पद काभी लाभ उठाया, लेकिन मुख्यमंत्री का उम्मीदवार नहीं बनाए जाने से नाराज वाघेला ने कांग्रेस छोड़कर अपना जनविकल्प मोर्चे का गठन कर लिया था। एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पटेल का कहना है कि वाघेला 30 जनवरी को एनसीपी में शामिल होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

छात्र नेता सोनवीर ने राष्ट्रपति 👤को लिखा खून से ✍खत, लगाई सुरक्षा की गुहार😱

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बिना परमिशन तिरंगा यात्रा निकाले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एएमयू के छात्र नेता सोनवीर सिंह ने यूनिवर्सिटी की कार्रवाई से आहत होकर राष्ट्रपति के नाम खून से खत लिखा है। बता दें कि तिरंगा यात्रा निकालने वाले छात्र नेता अजय सिंह एवं सोनवीर सिंह को एएमयू प्रशासन द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सोनवीर सिंह ने गुरुवार को राष्ट्रपति को खून से खत लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। दरअसल, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 22 जनवरी को छात्रों ने बाइक पर सवार होकर तिरंगा यात्रा निकाली थी। इस यात्रा के दौरान सैकड़ों की तादात में छात्र तिरंगे को लेकर मौजूद रहे और वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए गए। तिरंगा यात्रा को छात्र नेता अजय सिंह और सोनवीर लीड कर रहे थे। प्रॉक्टर ने अजय और सोनवीर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। छात्र नेता अजय का कहना है कि उन्होंने 3 दिन पहले परमिशन लेने के लिए लेटर लिखा था, जिसपर कोई जवाब नहीं आया। इस वजह से तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं, सोनवीर का कहना है, ''अगर हम हिंदुस्तान में रहकर तिरंगा यात्रा और वंदे मात...

JG43: भदोही में 👥पकड़े गए 8 अभियुक्त,😱 रेकी कर देते थे वारादात को ⛓अंजाम

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर के आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से असलहे, आभूषण और एक कार पुलिस ने बरामद की है। भदोही पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गुरुवार को रात 8 बजे अंतर्जनपदीय 5 बदमाशों सहित चोरी का सामान खरीदने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुहेल उर्फ अजय पुत्र वसीम निवासी टिकारी थाना सिकरारा जिला जौनपुर, हंसराज उर्फ वकील पुत्र रामधारी यादव निवासी ढाका थाना बरसठी जिला जौनपुर, इमरान पुत्र सलामत निवासी मड़ियांहू जिला जौनपुर, अफजल पुत्र अत्ताउल्लाह निवासी टिकारी थाना सिकरारा जिला जौनपुर, राजकुमार विश्वकर्मा उर्फ राजू पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव कसयां थाना केराकत जिला जौनपुर है। 

चुनाव 🗳से पहले आईएमएफ चीफ ने मोदी सरकार की दुखती रग 😰पर रख दिया हाथ?

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित तमाम विपक्ष के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसान और रोजगार के मुद्दे पर काफी लंबे समय से घेरने में जुटे है। लेकिन मोदी सरकार इसे नकारती रही है। कांग्रेस इन्हीं दोनों मुद्दों को लेकर 2019 के लोकसभा चुनाव की सियासी बिसात बिछाने में जुटी है। ऐसे में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शामिल होने आईं इंटरनेशनल मॉनीटरी फंड की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टीन लैगार्ड ने कहा कि भारत को कृषि विकास और रोजगार की दिशा में काम करने की जरूरत है। सवाल उठता है कि क्या लैगार्ड ने ये बात कहकर मोदी सरकार की कमजोर नब्ज पर हाथ रख दिया है? इंटरनेशनल मॉनीटरी फंड की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टीन लैगार्ड ने इंडिया टुडे से खास बातचीत में कहा कि भारत उस गति से विकास नहीं कर पा रहा है, जिस गति से उसे आगे बढ़ना चाहिए. भारत सरकार को अभी और आर्थिक सुधारों के बारे में सोचना चाहिए। इस दिशा में अभी काफी गुंजाइश है। उन्होंने कहा कि भारत को कृषि क्षेत्र के संकट को दूर कर इसमें बड़े सुधार करने पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस क्षेत्र से संकट दूर करना इसलिए जरूरी है, क्योंकि भारत में कई लोग ...