Skip to main content

अरविंद केजरीवाल ने🗣 कहा- मोदी भक्त कभी देशभक्त नहीं ❌हो सकता


लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशभक्‍ति पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा, 'मोदी भक्त कभी देश भक्त नहीं हो सकता और देश भक्त कभी मोदी भक्त नहीं हो सकता. अब समय आ गया है - आपको तय करना होगा कि आप देशभक्त हो या मोदीभक्त?' अरविंद केजरीवाल के इस ट्वीट ने राजनीतिक गलियारों में हंगामा मचा दिया है। बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल ने देश का अपमान किया है।

केजरीवाल के इस ट्वीट पर अभी हंगामा शांत भी नहीं हुआ था कि उन्होंने केंद्र सरकार पर स्कूल बनने से रोकने के आरोप लगाए। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'मोदी सरकार ने दिल्ली में स्कूल बनने से रोका। लड़ झगड़ के चार साल बाद आज 11,000 कमरे बनने शुरू हुए। आपको सोचना है कि आप अपने बच्चों से प्यार करते हो या मोदी जी से. बच्चों से प्यार करते हो तो आआप को वोट देना।मोदी जी को वोट दोगे तो वो फिर से आपके बच्चों के स्कूल बनने से रोकेंगे।'

गौरतलब है कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में आप दिल्ली में खाता खोलने में भी नाकामयाब रही थी, जबकि बीजेपी ने सातों सीटों पर कब्‍जा जमाया था। वहीं सूत्रों के मुताबिक, मोदी सरकार को हटाने के लिए आम आमदी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ गठबंधन का हाथ बढ़ाया है। हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी तक अरविंद केजरीवाल को कोई जवाब नहीं दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

छात्र नेता सोनवीर ने राष्ट्रपति 👤को लिखा खून से ✍खत, लगाई सुरक्षा की गुहार😱

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बिना परमिशन तिरंगा यात्रा निकाले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एएमयू के छात्र नेता सोनवीर सिंह ने यूनिवर्सिटी की कार्रवाई से आहत होकर राष्ट्रपति के नाम खून से खत लिखा है। बता दें कि तिरंगा यात्रा निकालने वाले छात्र नेता अजय सिंह एवं सोनवीर सिंह को एएमयू प्रशासन द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सोनवीर सिंह ने गुरुवार को राष्ट्रपति को खून से खत लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। दरअसल, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 22 जनवरी को छात्रों ने बाइक पर सवार होकर तिरंगा यात्रा निकाली थी। इस यात्रा के दौरान सैकड़ों की तादात में छात्र तिरंगे को लेकर मौजूद रहे और वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए गए। तिरंगा यात्रा को छात्र नेता अजय सिंह और सोनवीर लीड कर रहे थे। प्रॉक्टर ने अजय और सोनवीर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। छात्र नेता अजय का कहना है कि उन्होंने 3 दिन पहले परमिशन लेने के लिए लेटर लिखा था, जिसपर कोई जवाब नहीं आया। इस वजह से तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं, सोनवीर का कहना है, ''अगर हम हिंदुस्तान में रहकर तिरंगा यात्रा और वंदे मात...

Root Canal Treatment क्या होता है? और इसमें कितना पैसा लग सकता है?

नमस्कार दोस्तों, मै हूँ अंतिम पाण्डेय और आज हम आप सबको बताने जा रह हूँ कि root canal treatment क्या होता है और इसमें कुल कितने तक का खर्च हो सकता है. Root Canal Treatment क्या होता है? Cost of Root Canal Treatment in Chennai जब हमारे दाँतों में हमें किसी प्रकार का दर्द महसूस होता है और उसके लिए हमें dental clinic जाकर treatment करवाना पड़े तो इस चिकित्सीय प्रक्रिया को हम Root Canal Treatment कहते है. Root Canal Treatment Cost | इस प्रक्रिया का खर्च जब हम किसी dental clinics में  root canal treatment करवाने जाते है तो इसमें लगने वाला खर्च निम्न बैटन पर निर्भर करता है. 1. Location of the clinic | चिकित्सालय का जगह: Location एक बहुत Important रोल play करता है हमारे treatment के खर्च में, जब हम किसी ऐसे Dental Clinic पर गए है जो कि बहुत महंगे जगह पर है, जहा पर cost of living (रहने/खाने का खर्च) ज्यादा हो ऐसे जगह पर जाहिर सी बात है कि आपका budget ज्यादा रहेगा उन dental clinics के मुकाबले जो out of city (शहर से बाहर) खुला हो. ध्यान देने वाली बात: अगर आप root ca...

JG43: भदोही में 👥पकड़े गए 8 अभियुक्त,😱 रेकी कर देते थे वारादात को ⛓अंजाम

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर के आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से असलहे, आभूषण और एक कार पुलिस ने बरामद की है। भदोही पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गुरुवार को रात 8 बजे अंतर्जनपदीय 5 बदमाशों सहित चोरी का सामान खरीदने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुहेल उर्फ अजय पुत्र वसीम निवासी टिकारी थाना सिकरारा जिला जौनपुर, हंसराज उर्फ वकील पुत्र रामधारी यादव निवासी ढाका थाना बरसठी जिला जौनपुर, इमरान पुत्र सलामत निवासी मड़ियांहू जिला जौनपुर, अफजल पुत्र अत्ताउल्लाह निवासी टिकारी थाना सिकरारा जिला जौनपुर, राजकुमार विश्वकर्मा उर्फ राजू पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव कसयां थाना केराकत जिला जौनपुर है।