Skip to main content

सीएसपी👮 की पत्‍नी का आरोप- मेजर ने अश्‍लील📹 वीडियो बना कई शहरों में किया😲 रेप

इंदौर के बेहद चर्चित मामले में नया मोड़ आ गया है। सेना के मेजर अंकुर सिंह की ओर से धोखे से शादी का मामला दर्ज कराए जाने के बाद सीएसपी की पत्‍नी ने भी केस दर्ज कराया है। महिला ने दुष्‍कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि मेजर ने उनका अश्‍लील वीडियो बना लिया था, इस वजह से वह जहां बुलाता था, उन्‍हें जाना पड़ता था। सीएसपी की पत्‍नी ने बताया कि मेजर ने कई शहरों में उनके साथ बलात्‍कार किया। सीएसपी की पत्‍नी ने यह भी आरोप लगाया कि मेजर ने फर्जी दस्‍तावेजों पर उनके हस्‍ताक्षर भी कराए।

इंदौर की रहने वाली 50 वर्षीय सीएसपी की पत्‍नी का सोमवार को एमवाय हॉस्पिटल में मेडिकल हुआ, जिसके बादवह तेजाजी नगर थाने पहुंची और पुलिस के सामने बयान दर्ज कराया। महिला का आरोप है कि मेजर ने उनके पति और पिता को बदनाम करने की धमकी दी और मुंह बंद रखने के लिए 50 लाख रुपए की मांग कर डाली। महिला के मुताबिक, मेजर ने उन्‍हें लगातार ब्‍लैकमेल किया और अलग-अलग शहरों में बुलाकर होटलों में रेप करता रहा।

सीएसपी की पत्‍नी ने कहा कि 3 मई 2017 को मेजर अंकुर इम्‍फाल से इंदौर आए थे। इस दौरान उन्‍होंने सीएसपी की पत्‍नी को खंडवा रोड स्थित 'जल ए जंगल' में बुलाया। महिला ने कहा कि वह सैन्‍य अफसरों का सम्‍मान करती हैं, इसलिए भरोसा करके वहां मिलने चली गईं, लेकिन मेजर ने कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्‍कर्म किया।

आरोप है कि इसी दौरान मेजर ने सीएसपी की पत्‍नी का अश्‍लील वीडियो भी बना लिया। महिला का दावा है कि इसके बाद 7 मई को होटल लेक व्‍यू अशोका में भी मेजर ने रेप किया और फर्जी दस्‍तावेजों पर साइन करा लिए। मेजर ने फर्जी आईडी बनाई और अलग-अलग कामों में महिला के नाम से बनी उस फेक आईडी का प्रयोग किया।

सीएसपी की पत्‍नी ने मेजर अंकुर सिंह के केस दर्ज कराने के बाद पुलिस के पास मामला दर्ज कराया है। मेजर ने पुलिस दी शिकायत में सीएसपी की पत्‍नी पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। मेजर के बयान के मुताबिक, अंकुर सिंह ने पुलिस को बताया कि महिला के साथ उनकी पहली मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए अप्रैल 2017 में हुई थी। महिला ने अपनी उम्र 24 साल बताई थी। महिला ने खुद के कुंआरी होने का दावा किया और मेजर के सामने शादी का प्रस्‍ताव रखा।

महिला ने मेजर को बताया कि उसे आर्थनोजेनिक राइट वेन्टीक्यूलर नाम की बीमारी है, जिसकी वजह से उनका वजन थोड़ा बढ़ गया है। महिला के ही बुलाने पर मेजर इंदौर आए थे। महिला ने अपनी दोनों जवान बेटियों को ताऊ जी की बेटियां कहकर मेजर से मिलवाया था। मेजर का आरोप है कि सीएसपी की पत्‍नी ने उन्‍हें ठगा, फर्जी दस्‍तावेज बनाए और लाखों की चपत चलाकर चलती बनी।

Comments

Popular posts from this blog

छात्र नेता सोनवीर ने राष्ट्रपति 👤को लिखा खून से ✍खत, लगाई सुरक्षा की गुहार😱

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बिना परमिशन तिरंगा यात्रा निकाले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एएमयू के छात्र नेता सोनवीर सिंह ने यूनिवर्सिटी की कार्रवाई से आहत होकर राष्ट्रपति के नाम खून से खत लिखा है। बता दें कि तिरंगा यात्रा निकालने वाले छात्र नेता अजय सिंह एवं सोनवीर सिंह को एएमयू प्रशासन द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सोनवीर सिंह ने गुरुवार को राष्ट्रपति को खून से खत लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। दरअसल, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 22 जनवरी को छात्रों ने बाइक पर सवार होकर तिरंगा यात्रा निकाली थी। इस यात्रा के दौरान सैकड़ों की तादात में छात्र तिरंगे को लेकर मौजूद रहे और वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए गए। तिरंगा यात्रा को छात्र नेता अजय सिंह और सोनवीर लीड कर रहे थे। प्रॉक्टर ने अजय और सोनवीर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। छात्र नेता अजय का कहना है कि उन्होंने 3 दिन पहले परमिशन लेने के लिए लेटर लिखा था, जिसपर कोई जवाब नहीं आया। इस वजह से तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं, सोनवीर का कहना है, ''अगर हम हिंदुस्तान में रहकर तिरंगा यात्रा और वंदे मात...

चुनाव 🗳से पहले आईएमएफ चीफ ने मोदी सरकार की दुखती रग 😰पर रख दिया हाथ?

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित तमाम विपक्ष के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसान और रोजगार के मुद्दे पर काफी लंबे समय से घेरने में जुटे है। लेकिन मोदी सरकार इसे नकारती रही है। कांग्रेस इन्हीं दोनों मुद्दों को लेकर 2019 के लोकसभा चुनाव की सियासी बिसात बिछाने में जुटी है। ऐसे में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शामिल होने आईं इंटरनेशनल मॉनीटरी फंड की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टीन लैगार्ड ने कहा कि भारत को कृषि विकास और रोजगार की दिशा में काम करने की जरूरत है। सवाल उठता है कि क्या लैगार्ड ने ये बात कहकर मोदी सरकार की कमजोर नब्ज पर हाथ रख दिया है? इंटरनेशनल मॉनीटरी फंड की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टीन लैगार्ड ने इंडिया टुडे से खास बातचीत में कहा कि भारत उस गति से विकास नहीं कर पा रहा है, जिस गति से उसे आगे बढ़ना चाहिए. भारत सरकार को अभी और आर्थिक सुधारों के बारे में सोचना चाहिए। इस दिशा में अभी काफी गुंजाइश है। उन्होंने कहा कि भारत को कृषि क्षेत्र के संकट को दूर कर इसमें बड़े सुधार करने पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस क्षेत्र से संकट दूर करना इसलिए जरूरी है, क्योंकि भारत में कई लोग ...

JG43: भदोही में 👥पकड़े गए 8 अभियुक्त,😱 रेकी कर देते थे वारादात को ⛓अंजाम

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर के आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से असलहे, आभूषण और एक कार पुलिस ने बरामद की है। भदोही पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गुरुवार को रात 8 बजे अंतर्जनपदीय 5 बदमाशों सहित चोरी का सामान खरीदने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुहेल उर्फ अजय पुत्र वसीम निवासी टिकारी थाना सिकरारा जिला जौनपुर, हंसराज उर्फ वकील पुत्र रामधारी यादव निवासी ढाका थाना बरसठी जिला जौनपुर, इमरान पुत्र सलामत निवासी मड़ियांहू जिला जौनपुर, अफजल पुत्र अत्ताउल्लाह निवासी टिकारी थाना सिकरारा जिला जौनपुर, राजकुमार विश्वकर्मा उर्फ राजू पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव कसयां थाना केराकत जिला जौनपुर है।