Skip to main content

ठंडा पिज्जा मिला 🍕तो डिलीवरी ब्वॉय पर युवक ने चला 🔫दी गोली, आरोपी ⛓ गिरफ्तार


पिज्जा डिलीवरी बॉय ने ठंडा पिज्जा लाकर दिया तो छात्र ने उसे गोली मार दी। मामला पंजाब के खरार शहर का है। कानून की पढ़ाई करने वाले एक छात्र ने पिज्जा डिलीवरी बॉय पर गोली चला दी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक युवक ने पिज्जा आउटलेट के स्टाफ पर फायरिंग की थी। दरअसल यहां पिज्जा शॉप के स्टाफ के साथ ठंडे पिज्जा को लेकर उसकी बहस हो गई थी तो तैश में आकर युवक ने वहां ओपन फायरिंग कर दी।

हालांकि गोली से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सनम सेटिया नाम के इस छात्र ने खरार में स्थित इस डॉमिनोज पिज्जा आउटलेट से दो पिज्जा और एक ब्रेड चीज ऑर्डर किया था। उसका ऑर्डर किया हुआ पिज्जा 20 मिनट देरी से पहुंचा युवक ने वहां के स्टाफ से इस पर सवाल पूछ दिया। युवक ने कहा कि उसका पिज्जा ठंडा है और देरी से मिला है तो वह इसका भुगतान नहीं करेगा। इसी बात पर उसकी स्टाफ से बहस हो गई और बात फायरिंग तक आ पहुंची।

सेटिया ने पहले तो उसे खूब गालियां दी और उसे अपने मैनेजर को बुलाने को कहा। मैनेजर के नहीं आने पर उसे भी फोन पर उसने काफी खरी खोटी सुनाई। जब मैनेजर जसबीर अपने दो साथियों के साथ उसके घर पर पहुंचा तो वहां भी युवक ने उसे खूब बातें सुनाई। इसके बाद युवक अपने कमरे में गया और अपनी लाइसेंसी बंदूक लाकर उनपर तान दी। हालांकि उनमें से किसी को वह गोली नहीं लगी।

उसका रुप देखकर वे तीनों वहां से भाग निकले औऱ पुलिस को कॉल कर सारी बातें बताई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 के तहत जसबीर की शिकायत के आधार पर सेटिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि सेटिया फाजिल्का से है और 5 साल की कानूनी पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने उसके बंदूक का लाइसेंस जब्त कर लिया है। सेटिया को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

Root Canal Treatment क्या होता है? और इसमें कितना पैसा लग सकता है?

नमस्कार दोस्तों, मै हूँ अंतिम पाण्डेय और आज हम आप सबको बताने जा रह हूँ कि root canal treatment क्या होता है और इसमें कुल कितने तक का खर्च हो सकता है. Root Canal Treatment क्या होता है? Cost of Root Canal Treatment in Chennai जब हमारे दाँतों में हमें किसी प्रकार का दर्द महसूस होता है और उसके लिए हमें dental clinic जाकर treatment करवाना पड़े तो इस चिकित्सीय प्रक्रिया को हम Root Canal Treatment कहते है. Root Canal Treatment Cost | इस प्रक्रिया का खर्च जब हम किसी dental clinics में  root canal treatment करवाने जाते है तो इसमें लगने वाला खर्च निम्न बैटन पर निर्भर करता है. 1. Location of the clinic | चिकित्सालय का जगह: Location एक बहुत Important रोल play करता है हमारे treatment के खर्च में, जब हम किसी ऐसे Dental Clinic पर गए है जो कि बहुत महंगे जगह पर है, जहा पर cost of living (रहने/खाने का खर्च) ज्यादा हो ऐसे जगह पर जाहिर सी बात है कि आपका budget ज्यादा रहेगा उन dental clinics के मुकाबले जो out of city (शहर से बाहर) खुला हो. ध्यान देने वाली बात: अगर आप root ca...

छात्र नेता सोनवीर ने राष्ट्रपति 👤को लिखा खून से ✍खत, लगाई सुरक्षा की गुहार😱

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बिना परमिशन तिरंगा यात्रा निकाले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एएमयू के छात्र नेता सोनवीर सिंह ने यूनिवर्सिटी की कार्रवाई से आहत होकर राष्ट्रपति के नाम खून से खत लिखा है। बता दें कि तिरंगा यात्रा निकालने वाले छात्र नेता अजय सिंह एवं सोनवीर सिंह को एएमयू प्रशासन द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सोनवीर सिंह ने गुरुवार को राष्ट्रपति को खून से खत लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। दरअसल, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 22 जनवरी को छात्रों ने बाइक पर सवार होकर तिरंगा यात्रा निकाली थी। इस यात्रा के दौरान सैकड़ों की तादात में छात्र तिरंगे को लेकर मौजूद रहे और वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए गए। तिरंगा यात्रा को छात्र नेता अजय सिंह और सोनवीर लीड कर रहे थे। प्रॉक्टर ने अजय और सोनवीर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। छात्र नेता अजय का कहना है कि उन्होंने 3 दिन पहले परमिशन लेने के लिए लेटर लिखा था, जिसपर कोई जवाब नहीं आया। इस वजह से तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं, सोनवीर का कहना है, ''अगर हम हिंदुस्तान में रहकर तिरंगा यात्रा और वंदे मात...

JG43: भदोही में 👥पकड़े गए 8 अभियुक्त,😱 रेकी कर देते थे वारादात को ⛓अंजाम

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर के आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से असलहे, आभूषण और एक कार पुलिस ने बरामद की है। भदोही पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गुरुवार को रात 8 बजे अंतर्जनपदीय 5 बदमाशों सहित चोरी का सामान खरीदने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुहेल उर्फ अजय पुत्र वसीम निवासी टिकारी थाना सिकरारा जिला जौनपुर, हंसराज उर्फ वकील पुत्र रामधारी यादव निवासी ढाका थाना बरसठी जिला जौनपुर, इमरान पुत्र सलामत निवासी मड़ियांहू जिला जौनपुर, अफजल पुत्र अत्ताउल्लाह निवासी टिकारी थाना सिकरारा जिला जौनपुर, राजकुमार विश्वकर्मा उर्फ राजू पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव कसयां थाना केराकत जिला जौनपुर है।