Skip to main content

गडकरी के 🗣बयान से मची खलबली⚡, ओवैसी बोले-पीएम मोदी को द‍िखा रहे हैं 😜आईना


केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के रविवार को दि‍ए एक बयान ने स‍ियासत की गल‍ि‍यों में खलबली मचा दी है। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा, ''सपने दिखाने वाले नेता लोगों को अच्छे लगते हैं, पर दिखाए हुए सपने अगर पूरे नहीं किए तो जनता उनकी पिटाई भी करती है, इसलिए सपने वही दिखाओ जो पूरे हो सकें। मैं सपने दिखाने वाले में से नहीं हूं। मैं जो बोलता हूं वो 100 फीसदी डंके की चोट पर पूरा होता है।''उनके इस बयान ने स‍ियासत का पारा चढ़ा द‍िया है।

उनके इस बयान पर न‍िशाना साधते हुए एआईएमआईएम के अध्‍यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, वह पीएम मोदी को आईना दिखा रहे हैं.।जैसे ही गडकरी का ये बयान सामने आया, सभी ने अपने अपने ढंग से इसे पर‍िभाषि‍त करना शुरू कर दि‍या। इससे पहले अच्‍छे द‍िनों पर उनके बयान पार्टी के लिए बड़ी मुसीबत बन चुके हैं। इससे पहले राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के बाद पार्टी के बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष गडकरी ने यह बयान देकर विवाद पैदा कर दिया था कि पार्टी के नेतृत्व को हार और असफलताओं को स्वीकार करना चाहिए।

जहां उन्होंने इस बयान की गलत व्याख्या करने और गलत तरीके से लिखने का दावा किया, कई लोगों ने ये बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के लिए माना। इसके बाद मोदी के स्थान पर गडकरी को लाने की मांग होने लगी।

Comments

Popular posts from this blog

छात्र नेता सोनवीर ने राष्ट्रपति 👤को लिखा खून से ✍खत, लगाई सुरक्षा की गुहार😱

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बिना परमिशन तिरंगा यात्रा निकाले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एएमयू के छात्र नेता सोनवीर सिंह ने यूनिवर्सिटी की कार्रवाई से आहत होकर राष्ट्रपति के नाम खून से खत लिखा है। बता दें कि तिरंगा यात्रा निकालने वाले छात्र नेता अजय सिंह एवं सोनवीर सिंह को एएमयू प्रशासन द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सोनवीर सिंह ने गुरुवार को राष्ट्रपति को खून से खत लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। दरअसल, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 22 जनवरी को छात्रों ने बाइक पर सवार होकर तिरंगा यात्रा निकाली थी। इस यात्रा के दौरान सैकड़ों की तादात में छात्र तिरंगे को लेकर मौजूद रहे और वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए गए। तिरंगा यात्रा को छात्र नेता अजय सिंह और सोनवीर लीड कर रहे थे। प्रॉक्टर ने अजय और सोनवीर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। छात्र नेता अजय का कहना है कि उन्होंने 3 दिन पहले परमिशन लेने के लिए लेटर लिखा था, जिसपर कोई जवाब नहीं आया। इस वजह से तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं, सोनवीर का कहना है, ''अगर हम हिंदुस्तान में रहकर तिरंगा यात्रा और वंदे मात...

Root Canal Treatment क्या होता है? और इसमें कितना पैसा लग सकता है?

नमस्कार दोस्तों, मै हूँ अंतिम पाण्डेय और आज हम आप सबको बताने जा रह हूँ कि root canal treatment क्या होता है और इसमें कुल कितने तक का खर्च हो सकता है. Root Canal Treatment क्या होता है? Cost of Root Canal Treatment in Chennai जब हमारे दाँतों में हमें किसी प्रकार का दर्द महसूस होता है और उसके लिए हमें dental clinic जाकर treatment करवाना पड़े तो इस चिकित्सीय प्रक्रिया को हम Root Canal Treatment कहते है. Root Canal Treatment Cost | इस प्रक्रिया का खर्च जब हम किसी dental clinics में  root canal treatment करवाने जाते है तो इसमें लगने वाला खर्च निम्न बैटन पर निर्भर करता है. 1. Location of the clinic | चिकित्सालय का जगह: Location एक बहुत Important रोल play करता है हमारे treatment के खर्च में, जब हम किसी ऐसे Dental Clinic पर गए है जो कि बहुत महंगे जगह पर है, जहा पर cost of living (रहने/खाने का खर्च) ज्यादा हो ऐसे जगह पर जाहिर सी बात है कि आपका budget ज्यादा रहेगा उन dental clinics के मुकाबले जो out of city (शहर से बाहर) खुला हो. ध्यान देने वाली बात: अगर आप root ca...

JG43: भदोही में 👥पकड़े गए 8 अभियुक्त,😱 रेकी कर देते थे वारादात को ⛓अंजाम

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर के आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से असलहे, आभूषण और एक कार पुलिस ने बरामद की है। भदोही पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गुरुवार को रात 8 बजे अंतर्जनपदीय 5 बदमाशों सहित चोरी का सामान खरीदने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुहेल उर्फ अजय पुत्र वसीम निवासी टिकारी थाना सिकरारा जिला जौनपुर, हंसराज उर्फ वकील पुत्र रामधारी यादव निवासी ढाका थाना बरसठी जिला जौनपुर, इमरान पुत्र सलामत निवासी मड़ियांहू जिला जौनपुर, अफजल पुत्र अत्ताउल्लाह निवासी टिकारी थाना सिकरारा जिला जौनपुर, राजकुमार विश्वकर्मा उर्फ राजू पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव कसयां थाना केराकत जिला जौनपुर है।