Skip to main content

रेल 🚂यात्रियों के लिए खुशखबरी! ट्रेन👌 लेट है या टाइम पर अब आपको मिलेगी 😲सटीक जानकारी

भारतीय रेल ने ट्रेनों की जीपीएस से मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। रेलवे इसरो के सैटेलाइट की मदद से ये काम कर रहा है। दरअसल ये जीपीएस की तरह एक भारतीय तकनीक है जिसे रियल टाइम इम्फोर्मेशन सिस्टम नाम दिया गया है। इस सिस्टम के तहत सबसे पहले ट्रेन के इंजन में एक डिवाइस लगाई गई है और इंजन की छत पर इसका एंटीना लगा है। ये डिवाइस ट्रेन ड्राइवर का ध्यान न भटका सके इसलिए इसमें कोई हलचल नहीं होती है।

इंजन के डिवाइस के सिग्नल के आधार पर इसरो के दो सैटेलाइट अपने कैलकुलेशन से ट्रेन का लोकेशन और इसकी गति का पता करते हैं। उसके बाद एक और सैटेलाइट इसके सिग्नल CRIS के सर्वर को भेजता है। इस तकनीक को भारतीय रेल की इकाई cris ने ही विकसित किया है। क्रिस के माध्यम से ही ट्रेन की लोकेशन की जानकारी रेलवे के सिस्टम में आती है।

रेलवे में अब तक ये काम मैनुअली होता था और हर स्टेशन से फोन पर बात कर ट्रेन के लोकेशन की जानकारी सिस्टम में डाली जाती थी। लेकिन अब रेलवे ने अपने 2700 इंजन को इस सिस्टम से जोड़ने का प्लान बनाया है। इसके तहत सबसे पहले राजधानी, शताब्दी, दुरंतो और फिर मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को जोड़ा जाएगा। रेलवे ने E दृष्टि नाम का एक एप्प भी तैयार किया है जो भारतीय रेल के बारे में सारी जानकारी रियल टाइम पर देता है।

मसलन आज, कितनी ट्रेनें लेट हैं, आज कितनी टिकटें बुक हुई हैं, आज माल भाड़े से कितनी कमाई हुई है, रेलवे के किस प्रोजेक्ट में आज किया हुआ है। फिलहाल इस एप्प तक केवल रेलमंत्री और रेलवे के बड़े अधिकारियों की पहुँच है लेकिन जल्द ही ये आम लोगों और मुसाफिरों के लिए भी उपलब्ध होगी। यानी फिर इसरो की तकनीक से आप अपने फोन या कंप्यूटर पर अपनी ट्रेन को लोकेट कर पाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

Root Canal Treatment क्या होता है? और इसमें कितना पैसा लग सकता है?

नमस्कार दोस्तों, मै हूँ अंतिम पाण्डेय और आज हम आप सबको बताने जा रह हूँ कि root canal treatment क्या होता है और इसमें कुल कितने तक का खर्च हो सकता है. Root Canal Treatment क्या होता है? Cost of Root Canal Treatment in Chennai जब हमारे दाँतों में हमें किसी प्रकार का दर्द महसूस होता है और उसके लिए हमें dental clinic जाकर treatment करवाना पड़े तो इस चिकित्सीय प्रक्रिया को हम Root Canal Treatment कहते है. Root Canal Treatment Cost | इस प्रक्रिया का खर्च जब हम किसी dental clinics में  root canal treatment करवाने जाते है तो इसमें लगने वाला खर्च निम्न बैटन पर निर्भर करता है. 1. Location of the clinic | चिकित्सालय का जगह: Location एक बहुत Important रोल play करता है हमारे treatment के खर्च में, जब हम किसी ऐसे Dental Clinic पर गए है जो कि बहुत महंगे जगह पर है, जहा पर cost of living (रहने/खाने का खर्च) ज्यादा हो ऐसे जगह पर जाहिर सी बात है कि आपका budget ज्यादा रहेगा उन dental clinics के मुकाबले जो out of city (शहर से बाहर) खुला हो. ध्यान देने वाली बात: अगर आप root ca...

छात्र नेता सोनवीर ने राष्ट्रपति 👤को लिखा खून से ✍खत, लगाई सुरक्षा की गुहार😱

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बिना परमिशन तिरंगा यात्रा निकाले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एएमयू के छात्र नेता सोनवीर सिंह ने यूनिवर्सिटी की कार्रवाई से आहत होकर राष्ट्रपति के नाम खून से खत लिखा है। बता दें कि तिरंगा यात्रा निकालने वाले छात्र नेता अजय सिंह एवं सोनवीर सिंह को एएमयू प्रशासन द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सोनवीर सिंह ने गुरुवार को राष्ट्रपति को खून से खत लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। दरअसल, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 22 जनवरी को छात्रों ने बाइक पर सवार होकर तिरंगा यात्रा निकाली थी। इस यात्रा के दौरान सैकड़ों की तादात में छात्र तिरंगे को लेकर मौजूद रहे और वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए गए। तिरंगा यात्रा को छात्र नेता अजय सिंह और सोनवीर लीड कर रहे थे। प्रॉक्टर ने अजय और सोनवीर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। छात्र नेता अजय का कहना है कि उन्होंने 3 दिन पहले परमिशन लेने के लिए लेटर लिखा था, जिसपर कोई जवाब नहीं आया। इस वजह से तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं, सोनवीर का कहना है, ''अगर हम हिंदुस्तान में रहकर तिरंगा यात्रा और वंदे मात...

JG43: भदोही में 👥पकड़े गए 8 अभियुक्त,😱 रेकी कर देते थे वारादात को ⛓अंजाम

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर के आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से असलहे, आभूषण और एक कार पुलिस ने बरामद की है। भदोही पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गुरुवार को रात 8 बजे अंतर्जनपदीय 5 बदमाशों सहित चोरी का सामान खरीदने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुहेल उर्फ अजय पुत्र वसीम निवासी टिकारी थाना सिकरारा जिला जौनपुर, हंसराज उर्फ वकील पुत्र रामधारी यादव निवासी ढाका थाना बरसठी जिला जौनपुर, इमरान पुत्र सलामत निवासी मड़ियांहू जिला जौनपुर, अफजल पुत्र अत्ताउल्लाह निवासी टिकारी थाना सिकरारा जिला जौनपुर, राजकुमार विश्वकर्मा उर्फ राजू पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव कसयां थाना केराकत जिला जौनपुर है।