Skip to main content

Posts

कांग्रेस ने की चुनाव आयोग🗳 से पीएम मोदी की तस्वीर वाले विज्ञापन🖼 हटाने की मांग

हरिद्वार पहुंचे सांसद एवं पूर्व सपा नेता अमर सिंह एक बार फिर से पीएम मोदी की तारीफों के पुल बांध गए। उन्होंने कहा कि देश में मोदी की लहर है, इसमें सभी राजनीतिक दल तिनके की तरह बह जाएंगे। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। निजी कार्यक्रम के तहत सांसद अमर सिंह हरिद्वार पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वीआइपी घाट में गंगा दर्शन के साथ ही पूजा अर्चना की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस समय देश में राष्ट्रवाद की बाढ़ है। जब बाढ़ आती है तो उसमें तिनके और छोटी मोटी चीजे प्रवाहित हो जाती हैं। तीव्र वेग और धारा में क्या टिकता है। उन्होंने कहा कि इस समय मोदी जी की लहर है। जैसे गंगा मईया की लहर गोमुख गंगोत्री से निकली। इस लहर की तरह मोदी की लोकप्रियता के साथ उनके शौर्य की लहर है। पुरुषत्व की लहर है और देश अभीभूत है। उन्होंने कहा कि 2019 के इस लोकसभा चुनाव में मोदी की सरकार पूर्ण बहुमत से आएगी।

कांग्रेस ने की चुनाव आयोग🗳 से पीएम मोदी की तस्वीर वाले विज्ञापन🖼 हटाने की मांग

कांग्रेस ने हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और पेट्रोप पंपों पर लगे प्रधानमंत्री की तस्वीर वाले विज्ञापनों के मुद्दे पर शुक्रवार को चुनाव आयोग का रुख किया और कहा कि हर जगह से ऐसे विज्ञापनों को हटा दिया जाना चाहिए। चुनाव आयोग में पार्टी का पक्ष रखने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने संवाददाताओं से कहा, कांग्रेस ने 10 मार्च को एक प्रतिवदेन चुनाव आयोग को दिया था जिसमें कहा गया था कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद सरकार प्रधानमंत्री की तस्वीरों वाले विज्ञापन हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और पेट्रोप पंपों पर लगा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क के नाम पर सरकार ने हजारों करोड़ रुपये लिए और उसी से वह ये विज्ञापन लगवा रही थी। सिंह ने कहा, चुनाव आयोग ने साफ तौर पर कहा कि उस प्रतिवेदन का संज्ञान लेते हुए हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशन और पेट्रोल पंपों पर प्रधानमंत्री की तस्वीर वाले के विज्ञापनों को हटाने का निर्देश दिया है। आयोग ने कहा कि आज रात तक हम रिपोर्ट लेंगे कि क्या कहीं विज्ञापन मौजूद हैं।

शेरों🦁 के तेवर नहीं बदलते, बीजेपी 🌷ने शेयर किया नरेंद्र मोदी का 27 साल पुराना 😊विडियो | देखें विडियो

लोकसभा चुनाव की तारीखें घोषित होते ही पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी एयर स्ट्राइक के मामले को भुनाने के मूड में दिख रही है। अलगाववादियों और आतंकियों के लिए उनकी पार्टी और नरेंद्र मोदी का रवैया पहले जैसा है, इसे दिखाने के लिए बीजेपी ने मोदी का 27 साल पुराना विडियो शेयर किया है। शेरों के तेवर नहीं बदलते नाम से इस विडियो को पोस्ट किया गया है। विडियो में एक तरफ मोदी का वह भाषण है जो उन्होंने 24 जनवरी 1992 को लाल चौक पर जाने से पहले दिया था। दूसरी तरफ 4 मार्च 2019 को जनसभा का भाषण है जिसमें वह पाकिस्तान पर हुई एयर स्ट्राइक का जिक्र कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराना 1992 में सिसायत के केंद्र में था। उस साल आतंकियों की धमकी के बावजूद मोदी ने बीजेपी के सीनियर नेता मनोहर जोशी आदि के साथ लाल चौक पर झंडा फहराया था।

लोकसभा चुनाव 2019 : समाजवादी पार्टी 🚲ने घोषित किए पांच प्रत्याशी📄, अपर्णा को झटका👊

लोकसभा चुनाव से पहले अपर्णा यादव को बड़ा झटका लगा है। इससे पहले अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि इस सीट पर अपर्णा यादव को टिकट दिया जाएगा, लेकिन गुरुवार को पार्टी ने चार प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जिसमें उनका नाम शामिल नहीं था। समाजवादी पार्टी ने जिन चार प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है, इसमें गोंडा लोकसभा से विनोद कुमार, बाराबंकी से राम सागर रावत, कैराना से तबस्सुम हसन व संभल से शफीकुर रहमान बर्क को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं ढीकमगढ़ से रतिराम बंसल को उम्मीदवार घोषित किया है। इस सूची के जारी होने के बाद उन सभी अटकलों पर विराम लग गया है जिसमें अपर्णा यादव के संभल से लड़ने की बात कही जा रही थी।

JG43: भदोही में 👥पकड़े गए 8 अभियुक्त,😱 रेकी कर देते थे वारादात को ⛓अंजाम

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर के आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से असलहे, आभूषण और एक कार पुलिस ने बरामद की है। भदोही पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गुरुवार को रात 8 बजे अंतर्जनपदीय 5 बदमाशों सहित चोरी का सामान खरीदने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुहेल उर्फ अजय पुत्र वसीम निवासी टिकारी थाना सिकरारा जिला जौनपुर, हंसराज उर्फ वकील पुत्र रामधारी यादव निवासी ढाका थाना बरसठी जिला जौनपुर, इमरान पुत्र सलामत निवासी मड़ियांहू जिला जौनपुर, अफजल पुत्र अत्ताउल्लाह निवासी टिकारी थाना सिकरारा जिला जौनपुर, राजकुमार विश्वकर्मा उर्फ राजू पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव कसयां थाना केराकत जिला जौनपुर है। 

Root Canal Treatment क्या होता है? और इसमें कितना पैसा लग सकता है?

नमस्कार दोस्तों, मै हूँ अंतिम पाण्डेय और आज हम आप सबको बताने जा रह हूँ कि root canal treatment क्या होता है और इसमें कुल कितने तक का खर्च हो सकता है. Root Canal Treatment क्या होता है? Cost of Root Canal Treatment in Chennai जब हमारे दाँतों में हमें किसी प्रकार का दर्द महसूस होता है और उसके लिए हमें dental clinic जाकर treatment करवाना पड़े तो इस चिकित्सीय प्रक्रिया को हम Root Canal Treatment कहते है. Root Canal Treatment Cost | इस प्रक्रिया का खर्च जब हम किसी dental clinics में  root canal treatment करवाने जाते है तो इसमें लगने वाला खर्च निम्न बैटन पर निर्भर करता है. 1. Location of the clinic | चिकित्सालय का जगह: Location एक बहुत Important रोल play करता है हमारे treatment के खर्च में, जब हम किसी ऐसे Dental Clinic पर गए है जो कि बहुत महंगे जगह पर है, जहा पर cost of living (रहने/खाने का खर्च) ज्यादा हो ऐसे जगह पर जाहिर सी बात है कि आपका budget ज्यादा रहेगा उन dental clinics के मुकाबले जो out of city (शहर से बाहर) खुला हो. ध्यान देने वाली बात: अगर आप root ca...

पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का 88 साल की उम्र में निधन🙏

वाजपेयी सरकार में रक्षा मंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडिस का मंगलवार को निधन हो गया। वह 88 साल के थे। पारिवारिक सूत्रों ने उनके निधन की पुष्टि की है। फर्नांडिस लंबे समय से बीमार चल रहे थे, वह अलजाइमर से ग्रस्त थे। स्वास्थ्यगत कारणों से वह कई सालों से सार्वजनिक जीवन से बाहर थे। जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है कि जॉर्ज साहब ने भारत के राजनीतिक नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व किया। फ्रैंक, निडर और दूरदर्शी होने के साथ उन्होंने हमारे देश के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान दिया। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में जॉर्ज फर्नांडिस रक्षा मंत्री रहे। वह 1998 से 2004 के बीच देश रक्षा मंत्री रहे। 2004 में ताबूत घोटाला सामने आने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। बाद में दो अलग-अलग कमिशन ऑफ इन्क्वायरी में उन्हें दोषमुक्त करार दिया गया था। राज्यसभा सांसद के तौर पर संसद में उनका आखिरी कार्यकाल अगस्त 2009 से जुलाई 2010 तक था।