Skip to main content

Posts

पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का 88 साल की उम्र में निधन🙏

वाजपेयी सरकार में रक्षा मंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडिस का मंगलवार को निधन हो गया। वह 88 साल के थे। पारिवारिक सूत्रों ने उनके निधन की पुष्टि की है। फर्नांडिस लंबे समय से बीमार चल रहे थे, वह अलजाइमर से ग्रस्त थे। स्वास्थ्यगत कारणों से वह कई सालों से सार्वजनिक जीवन से बाहर थे। जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है कि जॉर्ज साहब ने भारत के राजनीतिक नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व किया। फ्रैंक, निडर और दूरदर्शी होने के साथ उन्होंने हमारे देश के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान दिया। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में जॉर्ज फर्नांडिस रक्षा मंत्री रहे। वह 1998 से 2004 के बीच देश रक्षा मंत्री रहे। 2004 में ताबूत घोटाला सामने आने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। बाद में दो अलग-अलग कमिशन ऑफ इन्क्वायरी में उन्हें दोषमुक्त करार दिया गया था। राज्यसभा सांसद के तौर पर संसद में उनका आखिरी कार्यकाल अगस्त 2009 से जुलाई 2010 तक था।

अयोध्या मामला: सुप्रीम कोर्ट ⚖पहुंची मोदी सरकार💺, कहा- बिना विवाद वाली जमीन लौटाई जाए

अयोध्या मसले पर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में रिट पिटीशन दायर की है। राम मंदिर मुद्दे पर प्रस्ताव को लेकर केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। लगभग 0.3 एकड़ भूमि जो कि विवादित है, को छोड़कर शेष 77 एकड़ भूमि जो अधिग्रहित की गई थी, उसे मालिकों को वापस किया जा सकता है और यह 77 एकड़ भूमि है जिसे मोदी सरकार ने याचिका के माध्यम से अधिग्रहित करने की परमिशन मांगी है। केंद्र सरकार ने 70 एकड़ जमीन अधिकृत की है। बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि पर यथास्थिति के आदेश वापस लेने की अर्जी है। अर्जी में कहा गया है कि 2.77 एकड़ जमीन पर निर्माण का अधिकार मिले। सरकार ने हिन्दू पक्षकारों को दी जमीन रामजन्म भूमि न्यास को देने की अपील की है।

मायावती पर बीजेपी 🌷यूपी चीफ का अमर्यादित🗣 बयान

भारतीय जनता पार्टी के यूपी अध्यक्ष डॉ। महेंद्र नाथ पांडेय ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती पर आपत्तिजनक कमेंट किए हैं। पांडेय ने चंदौली में एक जनसभा में बोलते हुए बसपा-सपा गठबंधन पर तंज कसे। साथ ही मायावती-अखिलेश को लेकर एक जोक शेयर करते हुए बसपा सुप्रीमो पर निजी हमले भी किए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने मायावती को निशाने पर लेने के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग किया है, जिसे हम हिन्दी में लिख भी नहीं पा रहे हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने 1995 में लखनऊ के बहुचर्चित 'गेस्ट हाउस कांड' को याद करते हुए कहा, 'बसपा-सपा गठबंधन अपराध की आग में झोंकने वाले अवसरवादी दलों का गठबंधन है। जो एक-दूसरे के गुनाह ढकने के लिए और अस्तित्व बचाने की बुनियाद पर खड़ा हुआ है।' सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा जोक सुनाते हुए उन्होंने कहा, 'गठबंधन के ऐलान के बाद अखिलेश यादव ने बुआ (मायावती) को शॉल ओढ़ाई और कान में फुसफुसाया कि ये वही शॉल है, जो...गेस्ट हाउस में...' महेंद्र नाथ पांडेय यही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने मायावती को देखने-समझने के बाद उन्हें रिजेक्ट कर दिया। क्यो...

सीएम देवेंद्र फडणवीस🗣: शिवसेना 🐯की नसीहत भरी सलाह, बीजेपी 🌷नहीं है लाचार

शिवसेनास महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार की हिस्सा है, केंद्र में भी एनडीए सरकार में हिस्सा है। लेकिन शिवसेना नेताओं का बयान विपक्षी दलों की तरह होता है। हाल ही में शिवसेना की तरफ ये बयान आया है जिसमें कहा गया है कि हम गठबंधन में बड़े भाई की तरह थे और बड़े भाई की तरह ही पेश आएंगे। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बीजेपी लाचार नहीं है। ये बात सच है कि हम शिवसेना के साथ गठबंधन चाहते हैं। लेकिन वो किसी निजी स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि देश के विकास के लिए। हम नहीं चाहते हैं कि सत्ता उन लोगों के हाथों में जाए जिन लोगों ने देश को लूटा है। शिवसेना के साथ हम गठबंधन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं लेकिन हम लाचार नहीं हैं। बीजेपी वो पार्टी है जिसने 2 से लेकर 200 तक के सफर को देखा है। शिवसेना और बीजेपी के बीच तल्ख रिश्ते सबके सामने है। समय समय पर शिवसेना, बीजेपी, केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधती रही है। प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने के बाद सामना में लेख छपा था कि इसमें शक नहीं है कि प्रियंका गांधी तुरुप का पत्ता नहीं साबित नहीं होंगी। इसके साथ साथ शिवस...

मोदी 2000 छात्रों👦🧒 से करेंगे बात, परीक्षा से पहले तनाव मुक्त होने का 🗣मंत्र देंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा से पहले छात्रों को तनाव मुक्त करने के लिए आज संवाद करेंगे। तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में छात्रों के अलावा कुछ अभिभावक और शिक्षक शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह ‘परीक्षा पर चर्चा 2.0’ है। पिछली बार भी मोदी ने छात्रों के साथ संवाद किया था। यह उसी का विस्तार है। इसमें देश-विदेश के दो हजार छात्र, अभिभावक और शिक्षक हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले छात्र 9वीं से 12वीं कक्षा के हैं। कुछ छात्र कॉलेजों के भी हैं। सभी सरकारी और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य बोर्ड की परीक्षाओं से पहले छात्रों को तनाव मुक्त करना और उनकी सही मार्गदर्शन करना है। छात्रों का चयन सात से 17 जनवरी के बीच आयोजित ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया गया। 1,02,173 छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने माईजीओवी डॉट इन पर यह परीक्षा दी थी। इसमें उन्हें तीन थीम- ‘आकर्षक कैप्शन प्रतियोगिता’, ‘मैं प्रेरित हूँ प्रतियोगिता’ और ‘स्नातक ...

जब💁‍♂ आपातकाल के दौर में नरेंद्र👤 मोदी बने जॉर्ज फर्नांडिस के👲 गार्ड

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में रक्षा मंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडिस का 88 साल की उम्र में निधन हो गया. बतौर रक्षा मंत्री उनके कार्यकाल में ही पोकरण में सफल परमाणु परीक्षण किया गया. मजदूरों के मसीहा कहे जाने वाले जॉर्ज फर्नांडिस यूनियन के सबसे बड़े नेता के तौर पर अपनी पहचान रखते थे. साथ ही देश में जब इंदिरा गांधी सरकार ने आपातकाल लगाया तो उस वक्त उन्होंने पुरजोर तरीके से विरोध किया। इस दौरान मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनका सामना भी हुआ। कर्नाटक के मंगलौर में पढ़ाई करने वाले जॉर्ज फर्नांडिस को उनका परिवार पादरी बनाना चाहता था। लेकिन उनका इससे मोहभंग हो गया और चर्च छोड़कर वह नौकरी की तलाश में मुंबई चले गए। यहां उन्होंने बहुत ही गरीबी में वक्त गुजारा और चौपाटी पर सोकर रातें बिताईं। यहीं पर वह सोशलिस्ट पार्टी और ट्रेड यूनियन आंदोलन के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने लगे! आपातकाल के दौरान वह उड़ीसा में थे। इस दौरान वह देशभर में रूप बदलकर घूमते रहे। मछुआरे से लेकर साधु के रूप में वह आपातकाल का विरोध करने एक जगह से दूसरी जगह पहुंचते रहे। कई नेता अंडरग्राउंड थे या जेल में थे। इसी दौरान नरे...

अरविंद केजरीवाल ने🗣 कहा- मोदी भक्त कभी देशभक्त नहीं ❌हो सकता

लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशभक्‍ति पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा, 'मोदी भक्त कभी देश भक्त नहीं हो सकता और देश भक्त कभी मोदी भक्त नहीं हो सकता. अब समय आ गया है - आपको तय करना होगा कि आप देशभक्त हो या मोदीभक्त?' अरविंद केजरीवाल के इस ट्वीट ने राजनीतिक गलियारों में हंगामा मचा दिया है। बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल ने देश का अपमान किया है। केजरीवाल के इस ट्वीट पर अभी हंगामा शांत भी नहीं हुआ था कि उन्होंने केंद्र सरकार पर स्कूल बनने से रोकने के आरोप लगाए। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'मोदी सरकार ने दिल्ली में स्कूल बनने से रोका। लड़ झगड़ के चार साल बाद आज 11,000 कमरे बनने शुरू हुए। आपको सोचना है कि आप अपने बच्चों से प्यार करते हो या मोदी जी से. बच्चों से प्यार करते हो तो आआप को वोट देना।मोदी जी को वोट दोगे तो वो फिर से...